You are viewing a single comment's thread from:

RE: अहम् सवाल: क्या कत्लखानों को प्रतिबंधित करने पर गौ-हत्या रूक सकती है?

in #hindi6 years ago

हिन्दू गाय को माता मानते हैं क्योंकि वो दूध देती है और उस दूध से मानव शिशु भी पलते हैं। शिशु अपनी माता का भी दूध पीते हैं। इस नाते लोग सोचते हैं कि जिस तरह अपनी माता दूध देकर हमे पालती है वैसे ही गाय भी हमे पालती है। इसलिए गाय भी माँ जैसी पवित्र है। परंतु इसमें सोचने वाली बात ये भी है कि हर कोई केवल अपनी माँ को ही माँ कहता है, दुनिया भर की सभी स्त्रियॉं को नहीं। दुनिया भर की बाकी स्त्रियॉं में उसकी बहिन, चाची, ताई, नानी, मौसी और पत्नी, साली भी आ जाती है। वो सभी को तो माता नहीं कहता है। बल्कि वो अपनी माता का दूध पीने पर भी अन्य स्त्रियॉं को कुदृष्टि से देखता है और कई बार तो कुछ नर पशु बलात्कार भी कर बैठते हैं। अतः जिस तरह माँ होने से सभी स्त्रियाँ माँ नहीं हो जाती है वैसे ही दूध पीने से सारी गायें मा नहीं हो सकती है। केवल वो विशेष गाय ही उस व्यक्ति के लिए माता मानी जा सकती है जिसका दूध उस आदमी ने पिया है। सारी दुनिया की गायें कैसे सारे लोगों की माँ हो गयी? ये भी तो हो सकता है कि किसी व्यक्ति ने जीवन भर गाय का दूध ही न पिया हो फिर कैसे गाय उसकी माता हो गयी। ये भी तो गौर करने वाली बात है कि हर स्त्री के साथ रिश्ता होने पर किसी न किसी पुरुष से रिश्ता भी जुड़ता है। फिर वो रिश्ता सांड से भी जुड़ना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं होता है। इसलिए गाय एक प्यारा पशु है, बहुत उपयोगी है पर है तो पशु ही। इसलिए माता शब्द का लोगों को सोच समझकर प्रयोग करना चाहिए। मै स्वयम व्यक्तिगत तौर पर पशुओं को बहुत सम्मान देता हूँ क्योंकि उन्होने मानव समाज को आज की स्थिति तक पहुँचने में अपना अमूल्य योगदान दिया है। मानव को वो अहसान नहीं भूलना चाहिए। इसलिए पशुओं के साथ किसी भी तरह क्रूरता नहीं होनी चाहिए। यदि उनको मांस के लिए मारा भी जाता है तो वहाँ भी न्यूनतम क्रूरता बरती जानी चाहिए।

Sort:  

यदि आप पशुओं के जीवन का सम्मान करते हैं तो उन्हें अपना जीवन जीने दें। जब-जब मानव पशुओं का "उपयोग" कर अपना स्वार्थ-साधना चाहता है, वह उनके शोषणकी शुरुआत करता है।

क्रूरता क्रूरता होती है, न्यूनतम अथवा अधिकतम। सवाल क्रूरता को कम करने का नहीं है, उसे समूल समाप्त करने का है। "मानवीय-हत्या " जैसा कोई शब्द नहीं है।

Congratulations! Your submission earned you 0.111 SBD from this bounty. You have received 0.111 SBD from the creator of the bounty and 0.000 SBD from the community!